Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

पंजाब के खिलाफ मैच के लेकर बुमराह ने कहा-जितना हमने सोचा था,यह उससे कहीं अधिक करीबी था

यहां महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के 33वें मुकाबले में जसप्रीत बुमराह और गेराल्ड कोएत्ज़ी के शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन की बदौलत मुंबई इंडियंस (एमआई) ने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को 9 रन से हरा दिया।

19 Apr 2024

पंजाब के खिलाफ मैच के लेकर बुमराह ने कहा-जितना हमने सोचा था,यह उससे कहीं अधिक करीबी था

मुल्लांपुर। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद, मुंबई इंडियंस (एमआई) के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा कि उनकी टीम ने जो सोचा था यह उससे कहीं ज्यादा करीबी मैच था।

यहां महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के 33वें मुकाबले में जसप्रीत बुमराह और गेराल्ड कोएत्ज़ी के शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन की बदौलत मुंबई इंडियंस (एमआई) ने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को 9 रन से हरा दिया।

बुमराह ने मैच के बाद कहा, "जितना हमने सोचा था, यह उससे कहीं ज्यादा करीबी मैच था। हम शुरुआत में ही प्रभाव छोड़ना चाहते थे। इस प्रारूप में गेंद दो ओवर तक स्विंग होती है और आप इसका फायदा उठाना चाहते हैं। यह प्रारूप गेंदबाजों के लिए थोड़ा मुश्किल है। आप जो कर सकते हैं वह है अपना सर्वश्रेष्ठ तैयार करना और अपना सर्वश्रेष्ठ देना और मैं वही करने की कोशिश करता हूं।"

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव के बेहतरीन अर्धशतक (53 गेंद 78 रन, 7 चौके 3 छक्के) और रोहित शर्मा (36) व तिलक वर्मा (नाबाद 34) की बेहतरीन पारियों की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 192 रन बनाए। पंजाब की ओर से हर्षल पटेल ने 3, कप्तान सैम करन ने 2 और कागिसो रबाडा ने 1 विकेट लिया।

जवाब में एक समय केवल 49 रन पर 5 विकेट खोकर संघर्ष कर रही पंजाब की टीम को आशुतोष शर्मा (28 गेंद 61 रन 2 चौके, 7 छक्का) और शशांक सिंह (25 गेंद 41 रन, दो चौके, 3 छक्का) ने वापसी कराने की काफी कोशिश की, लेकिन अंत में टीम 9 रन से मैच हार गई। पंजाब की टीम 19.1 ओवर में 183 रनों पर सिमट गई।

मुंबई की ओर से गेराल्ड कोएट्जी और जसप्रीत बुमराह ने 3-3, आकाश मधवाल, हार्दिक पांड्या और श्रेयस गोपाल ने 1-1 विकेट लिया। बुमराह को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News